HomeAccident NewsKushinagar Accident News: एनएच-730 पर छह वाहन एक दूसरे से भिड़े, सात...

Kushinagar Accident News: एनएच-730 पर छह वाहन एक दूसरे से भिड़े, सात लोग घायल

-

– रामकोला में गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर मैजिक पलटी।

कुशीनगर। घने कोहरे के बीच नेशनल हाईवे-730 पर छह वाहन आपस में टकरा गए। हादसा रामकोला में इंद्रसेनवा गांव के मोड़ के पास शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। वाहन चालकों को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता और पुलिस की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सबसे पहले एक मैजिक वाहन गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर सड़क पर पलट गई। सड़क पर विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण पीछे से आ रही दो अन्य मैजिक वाहन, एक आॅटो और दो-तीन बाइक सवार भी गन्ना लदी ट्रेलर से टकरा गए।

टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पलटी हुई मैजिक को सीधा कर सड़क से हटाने में जुट गए। इसी बीच ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। हालांकि, ग्रामीणों द्वारा मचाए गए शोर और वाहनों की धीमी गति के कारण किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी को मामूली चोटें आईं, जबकि वाहनों को क्षति पहुंची है।
हादसे के बाद कई घंटे तक वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। ग्रामीणों की सक्रियता से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर और अन्य वाहनों को समय रहते सड़क से हटा दिया गया। इससे आवागमन बहाल हो सका और एक संभावित बड़े हादसे को टाला जा सका।

मौके पर सक्रिय रूप से सहयोग करने वालों में जितेंद्र मद्धेशिया, दुर्गेश, राजू गुप्ता, दिनेश यादव, मनोहर प्रसाद, कमलेश गुप्ता, रामनरायण गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, प्रेम प्रकाश चौबे, छट्ठू गुप्ता सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। डायल 112 पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों की सूझबूझ से कई लोगों की जान सुरक्षित बच गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts