Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में अतीक की बहन के घर की होगी कुर्की, प्रयागराज पुलिस...

मेरठ में अतीक की बहन के घर की होगी कुर्की, प्रयागराज पुलिस ने चस्पा किया नोटिस

-

मेरठ में अतीक की बहन के घर की होगी कुर्की, प्रयागराज पुलिस ने चस्पा किया नोटिस

  • प्रयागराज पुलिस ने आयशा नूरी के घर चस्पा किया नोटिस,


शारदा न्यूज़, संवाददाता ।


मेरठ। प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी लगातार फरार चल रही है। हत्याकांड में आयशा नूरी का नाम भी आया है। मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर में आयशा नूरी का घर है। लेकिन यहां कोई नहीं रहता। मर्डर केस में वांछित होने के बाद लगातार फरार चल रही आयशा नूरी के मकान की अब कुर्की होगी। शुक्रवार देर रात प्रयागराज पुलिस मेरठ पहुंची। यहां आयशा नूरी के घर पर नोटिस चस्पा कर गई है।

 

दरअसल शुक्रवार को देर रात प्रयागराज धूमनगंज की थाना पुलिस मेरठ पहुंची। यहां आयशा नूरी और डॉ. अखलाक के घर नोटिस चस्पा कर गई है। बता दें कि आयशा नूरी माफिया अतीक अहमद की बहन है। उमेशपाल हत्याकांड में आयशा नूरी भी आरोपित है। केस में नाम आने के बाद से ही आयशा नूरी लगातार फरार है। पुलिस उसे खोज रही है लेकिन उसका पता नहीं चल रहा। जबकि आयशा का पति अखलाक अहमद जेल में बंद है। डॉ. अखलाक भी इस हत्याकांड में आरोपी है।

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी गुड्‌डू मुस्लिम ने कांड के बाद यहीं मेरठ में आयशा नूरी के घर फरारी काटी थी। आयशा नूरी के घर का एक सीसीटीवी भी सामने आया था। जिसमें गुड्‌डू मुस्लिम आयशा नूरी के घर में बैठा मिला था। अतीक का जीजा और आयशा का पति डॉ. अखलाक सीसीटीवी में गुड्‌डू मुस्लिम से बातचीत करता दिख रहा था। बाद में जांच एजेंसियों ने डॉ. अखलाक को यहीं मेरठ में उसके घर से उठाया था। अखलाक सरकारी डॉक्टर था, लेकिन उमेशपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी को घर में पनाह देने का राज खुलने के बाद डॉ. अखलाक को नौकरी से हटा दिया गया है।

आयशा की बेटी से होना था असद का निकहा अतीक का बेटा भी उमेश पाल मर्डर कांड के बाद यहां मेरठ में बुआ आयशा नूरी के घर आया था। बता दें कि आयशा की बेटी से असद का निकाह तय हुआ था। दिसंबर में दोनों की शादी होना तय हो चुका था। लेकिन उससे पहले ही असद एनकाउंटर में मारा गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts