Homeउत्तर प्रदेशLucknowअंतराराष्ट्रीय योग दिवस 2024: मुख्यमंत्री योगी ने राजभवन में किया योगाभ्यास, प्रदेश...

अंतराराष्ट्रीय योग दिवस 2024: मुख्यमंत्री योगी ने राजभवन में किया योगाभ्यास, प्रदेश वासियों से की यह अपील, पढ़िए खबर

-

  • योग को नियमित अभ्यास का हिस्सा बनाएं: सीएम योगी 

लखनऊ। अंतराराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लोगों ने पार्कों और खुले स्थानों पर एकत्र होकर योग किया और निरोगी होने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला प्रशासन की तरफ से भी योग शिविर लगाए गए थे।

 

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के राजभवन में योगासन किए। इस मौके पर उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र सहित बड़ी संख्या में आमजन शामिल रहे।

 

 

सीएम योगी ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा ‘योग एक संपूर्ण विधा है, जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से एकजुट करता है। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज मा. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी के साथ राजभवन प्रांगण, लखनऊ में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।’

 

 

सीएम योगी ने आगे कहा ‘प्रदेश वासियों से अपील है कि योग को नियमित अभ्यास का हिस्सा बनाएं, यह आपके स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन के लिए अति उत्तम है। सभी योग साधकों एवं प्रदेश वासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं!

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts