HomeCRIME NEWSMeerut News: खाली प्लॉट में युवक का शव मिलने से हड़कंप, विवाद...

Meerut News: खाली प्लॉट में युवक का शव मिलने से हड़कंप, विवाद में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित एपेक्स कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब खाली प्लॉट में एक युवक का शव मिल गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने शव की जांच-पड़ताल की, तो मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या पीट-पीट कर की गई है और शव को प्लॉट में फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

एपेक्स कॉलोनी में देर रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव फ्लैट के पास ही खाली प्लॉट में बरामद हुआ। बताया जाता है कि मृतक नोएडा स्थित एक कंपनी में कर्मचारी था। इस समय उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

 

खाली प्लॉट में युवक का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

 

जानकारी के मुताबिक गढ़ रोड स्थित एपेक्स कॉलोनी में वर्ष 2022 से पंकज अपने परिवार के साथ फ्लैट में रह रहा था। पंकज नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी था। बताया जाता है कि इन दिनों पंकज की पत्नी संध्या अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके गई हुई है। जिसके चलते पंकज घर पर अकेला था। शुक्रवार की सुबह पंकज का शव फ्लैट के पास स्थित एक खाली प्लॉट में बरामद हुआ। जिसके चलते कॉलोनी में सनसनी फैल गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने शव की जांच-पड़ताल की। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या पीट-पीट कर की गई है और शव को प्लॉट में फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला है कि गुरुवार को पंकज का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts