Homemausamतापमान: पारा दिखा रहा जमकर कमाल, गर्मी ने कर दिया सबको बेहाल

तापमान: पारा दिखा रहा जमकर कमाल, गर्मी ने कर दिया सबको बेहाल

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। प्री मानूसन बारिश के न होने के कारण भीषण गर्मी हाल बेहाल कर रही है। मानसून के आने में भी अभी समय है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और दिन में गर्म हवाओं ने शहरवासियों का दम निकाल दिया है। आसमान से लगातार बरस रही आग से गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नौ तपा के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह से ही आसमान से आग बरसने लगती है और दोपहर होते होते प्रचंड गर्मी का शहरवासियों को सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में चलने वाली गर्म हवाएं शरीर को झुलसा रही है। शाम होने के बाद भी राहत नहीं मिल पा रही है। गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार तापमान में उछाल दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को भी दिन के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि रात के तापमान में गिरावट हुई। परंतु, उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा पसर जाता है। सरदार वल्लभ भाई कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी राहत के आसार नहीं है। मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है, जिस कारण भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

दिन में आठ से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। वहीं, शहर का एक्यूआई में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को शहर का एक्यूआई 152 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 170, गंगानगर में 143, पल्लवपुरम में 162, दिल्ली रोड 175, बेगमपुल 195 दर्ज किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts