Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarअभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बड़े भाई अयाजुद्दीन गिरफ्तार

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बड़े भाई अयाजुद्दीन गिरफ्तार

-


मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बड़े भाई अयाजुद्दीन को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह कार्रवाई एक माह पहले दर्ज किए गए मामले में की गई है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि अयाजुद्दीन ने पिछले वर्ष दिसंबर में अपनी कृषि भूमि के लिए जावेद इकबाल के साथ चल रहे विवाद को लेकर जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें एक फर्जी आदेश की प्रति भी जमा कराई थी।

उन्होंने बताया कि पिछले महीने डीएम के पेशकार राजकुमार की शिकायत पर अयाजुद्दीन समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

बुढ़ाना थाने के प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि अयाजुद्दीन की गिरफ्तारी मंगलवार को हुई थी और उसी दिन उसे जेल भेज दिया गया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts