Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेडिकल अस्पताल में अव्यवस्था पर आप कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

मेडिकल अस्पताल में अव्यवस्था पर आप कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में ओपीडी में सही इलाज न मिलना, दवाई उपलब्ध न होना, चेकअप करने वाली मशीन न होना सहित कई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बुधवार को आम आदमी पार्टी ने मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन दिया।

 

आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं वेंटीलेटर पर हैं। प्राइवेट अस्पताल के दलाल वहां पर घूमते हैं। प्राचार्य को कार्यकतार्ओं ने ज्ञापन सौंपा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी के कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज में पहुंचे।

 

अंकुश चौधरी ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान लोग ओपीडी की लाइन में लगते हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद भी नंबर आना दूभर है। यहां पर दवाइयां नहीं मिलती। सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे की मशीन आए दिन खराब हो जाती हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts