Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: बस से खींचकर कंडक्टर को पीटा, दो हजार लूटे

मेरठ: बस से खींचकर कंडक्टर को पीटा, दो हजार लूटे

-

  • मेरठ साउथ स्टेशन पर दबंगों का कहर, विरोध में थमे इलेक्ट्रिक बसों के पहिए, पुलिस मौके पर।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र स्थित मेरठ साउथ रेलवे स्टेशन के नीचे शुक्रवार को दबंगों की गुंडागर्दी से अफरा-तफरी मच गई। अवैध रूप से संचालित टेंपो स्टैंड को लेकर कुछ युवकों ने रोडवेज की इलेक्ट्रिक बस के परिचालक को बस से नीचे खींचकर जमकर मारपीट कर दी और उससे दो हजार रुपये की नगदी भी छीन ली। घटना से आक्रोशित चालक-परिचालकों ने कई रूटों की इलेक्ट्रिक बसों का संचालन रोक दिया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

 

जानकारी के अनुसार, हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के दरियापुर मवाना निवासी रामकुमार पुत्र सोहनवीर रोडवेज की इलेक्ट्रिक बस में परिचालक हैं। शुक्रवार को वह रोजाना की तरह मेरठसाउथ रेलवे स्टेशन के नीचे बस रोककर बेगमपुरजाने वाली सवारियां बुला रहे थे। इसी दौरान भूड़बराल गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे और बस को तुरंत वहां से हटाने का दबाव बनाने लगे।परिचालक केसवारियां बैठाने की बात कहने पर युवक भड़क गए और रामकुमार को बस से नीचे खींचकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि मारपीटके दौरान दबंगों ने रामकुमार से करीब दो हजाररुपये की नगदीभी छीन ली। बीच-बचाव करने आए बसचालक विनोद के साथभी आरोपियों ने हाथापाई कर दी।शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तोआरोपी वहां से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही रोडवेज कर्मचारियों मेंआक्रोश फैल गया। विरोध में कई रूटों पर चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के चालक और परिचालकों ने मेरठ साउथ स्टेशन के नीचे बसों का संचालन रोक दिया। इससे मोदीपुरम सेमेरठ साउथस्टेशन, बेगमपुरसे रोटा रोड होतेहुए मेरठ साउथ,बेगमपुर वाया मेट्रो प्लाजा, बेगमपुर से रिठानी और बेगमपुर से लोहिया नगर व ए-टू-जेड रूट परबसों का संचालन प्रभावित रहा।

बसों का संचालन ठप होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इन रूटों पर रोजाना दो दर्जन से अधिक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होता है। चालक-परिचालकों का कहना है कि मेरठ साउथ स्टेशनके नीचेकुछ लोगों ने अवैध टेंपो एसोसिएशन बनाकर पार्किंग पर कब्जा कर रखा है और टेंपो चालकों से अवैध वसूली की जाती है।

परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया किमामले की जानकारी मिली है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts