Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: पुलिस और भाजपाइयों पर अभद्रता का आरोप, सरयू वेलफेयर एसोसिएशन के...

मेरठ: पुलिस और भाजपाइयों पर अभद्रता का आरोप, सरयू वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने कमिश्नरी चौराहे पर किया प्रदर्शन

-

– सरयू वेलफेयर एसोसिएशन की महिलाओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लालकुर्ती थानाक्षेत्र के प्रभारी और बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकतार्ओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को सरयू वेलफेयर एसोसिएशन के दर्जनों सदस्यों ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान सोनिया गौतम नामक महिला ने बताया कि, वह सरयू एनिमल वेलफेयर चलाती हूं। उन्होंने बताया कि, बीती तीन मार्च को उनके पास एक बीमार गाय की सूचना आई थी। जिसमें बताया गया था कि, गाय का मालिक ना तो गाय का इलाज करवा रहा है और न ही किसी भी व्यक्ति को इलाज करवाने दें रहा है।

 

 

सोनिया गौतम ने बताया कि, इस बात को सुनकर वह एसोसिएशन के कुछ सदस्यों के साथ गाय को देखने पहुंची और गाय की स्थिति देखी। आरोप है कि, इस दौरान गाय के मालिक ने उसके साथ अभद्रता की। जिसका विरोध करने पर वह गंदी-गंदी गालियां देने लगा।

सोनिया गौतम ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह इस मामले को लेकर लालकुर्ती पुलिस से शिकायत करने थाने पहुंची तो यहां भी वह लोग आ गए और खुद को भाजपा युवा मोर्चा का कार्यकर्ता बताकर अभद्रता करने लगे।

सोनिया ने कहा कि, जब भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उससे अभद्रता कर रहे थे तो पुलिस मूकदर्शक बनी रही। जबकि, उल्टा थानाध्यक्ष ने उन्हें ही फटकार लगाते हुए थाने से भगा दिया। सोनिया ने बताया कि, एक तरफ जहां सत्ता के दबाव में पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है तो वहीं, कुछ लोग सत्ता में आने के बाद आम इंसान को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts