Homeउत्तर प्रदेशMeerutसांसद डा राजकुमार सांगवान से की मेरठ मंडल को अलग राज्य बनाने...

सांसद डा राजकुमार सांगवान से की मेरठ मंडल को अलग राज्य बनाने की मांग

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बिजनौर जनपदों को पुरानी दिल्ली में मिलाकर सनातन प्रदेश नाम से अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को दर्जनों किसानों ने बागपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा राजकुमार सांगवान से उनके कैम्प कार्यालय पर मुलाकात की।

 

 

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के संयोजक कुलदीप त्यागी ने कहा कि, आबादी में उत्तर प्रदेश से जनसंख्या के आधार पर भारत सहित मात्र चार देश है क्षेत्रफल में विश्व के सबसे बड़े देश रूस की आबादी से भी कई गुना ज्यादा लगभग 25 करोड़ आबादी उत्तर प्रदेश की है। उन्होंने कहा कि, राजधानी लखनऊ की दूरी 600 किलोमीटर और उच्च न्यायालय की दूरी 700 किलोमीटर है। जबकि, सुलभ शिक्षा स्वास्थ्य न्याय रोजगार आदि के लिए क्षेत्र के न्यायोचित संतुलित विकास के लिए सनातन प्रदेश नाम से अलग राज्य का निर्माण किया जाना बेहद जरूरी है।

वहीं, संरक्षक गंगा शरण त्यागी ने कहा कि, छोटे राज्य बनने से क्षेत्र का संतुलित विकास होगा। जो जनहित और देशहित में अत्यंत आवश्यक है। बता दें कि, मेरठ को अलग राज्य का राजधानी बनाने की पुरजोर मांग है, ताकि प्रशासनिक कार्य आसान हों।

समर्थकों का कहना है कि, यह क्षेत्र कृषि और उद्योग में बहुत आगे है, लेकिन अलग राज्य बनने से विकास की गति तेज होगी। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने जाट समुदाय के कार्यक्रम में इसे उठाया, जबकि पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने इसे 1986 से चल रहा आंदोलन बताया था।

क्षेत्र: प्रस्तावित अलग राज्य में मुख्य रूप से पश्चिमी यूपी के जिले शामिल हैं। इस दौरान महेंद्र सिंह, मोहन सिंह नेगी, अरूण सिंह, संजय जोशी, प्रदीप त्यागी, एडवोकेट सुशील गौड़ आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts