Saturday, June 28, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार, तय करें कर्फ्यू चाहिए या कांवड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार, तय करें कर्फ्यू चाहिए या कांवड़


ज्ञान प्रकाश, मेरठ। जनसभा में सीएम योगी ने कहा 1857 के नायक धन सिंह कोतवाल की पावन भूमि पर मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और हापुड़ से आए लोगो का स्वागत करता हूं। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। प्रदेश आभारी है इनका। 2014 के बाद प्रदेश की तकदीर बदल दी है। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का सम्मान देकर किसानो का सम्मान किया है। पूरा देश का किसान खुश है। दस साल से मोदीजी का नेतृत्व देश को आगे बढ़ा रहा है। मेरठ आभारी है विकास की ढेर सारी सौगातों के लिए बधाई के पात्र है। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, रेल, रोड कनेक्टिविटी मिली है। किसानों को धनराशि मिल रही है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की दंगा नीति को झेला है। दंगावादी और कर्फ्यू के आदि लोग अब खुशहाल है। परिवारवाद को छिन्न भिन्न किया जा रहा है। सामाजिक ताने बाने तोड़े जा रहे है। माफियाराज खत्म हो रहा है। देश देख रहा है। हमे कर्फ्यू चाहिए या कांवड़ यात्रा चाहिए। ये तय करना होगा।

 

 

उन्होंने कहा मोदीजी कि गारंटी का मतलब गरीबों को मदद है। इस बार 400 पार और मोदी सरकार की गारंटी पूरी होगी। मोदीजी मात्र सपने नही बुनते बल्कि उनको पूरा करते है। इसलिए उनको बार बार चुनते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments