Home Meerut पूरी दुनिया भारत को देख रही: पीएम मोदी

पूरी दुनिया भारत को देख रही: पीएम मोदी

0

– हमारी सरकार तीसरी सरकार के लिए काम शुरू कर रही है।


ज्ञान प्रकाश, मेरठ। जनसभा को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा मेरठ की ये धरती क्रांति वीरों की धरती है। इस धरती पर शिवजी, चौधरी चरण सिंह जैसे लोगो ने जन्म लिया। इनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरठ से मेरा कुछ अलग ही रिश्ता है। 2014 में और 2019 में चुनाव अभियान की शुरुआत मेरठ से की थी। इस बार पहली रैली मेरठ में हो रही है। 2024 में कौन सांसद बने या न बने इसका चुनाव नही है। ये चुनाव विकसित भारत बनाने का है। भारत को तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना हैं। भारत जब दुनिया में 11वी नंबर की अर्थव्यवस्था था तब गरीबी थी। जब पांचवे नंबर पर पहुंचा तो 25 करोड़ लोग गरीबी से ऊपर आ गए। जब नंबर तीन पर पहुंचेगा तब गरीबी दूर होगी और शसक्त माध्यम वर्ग उर्जा देता होगा। देश कह रहा है चार जून तीसरी बार होगा । यही समय है भारत का समय आ गया है। भारत में एक ढांचा बन रहा है। अभूतपूर्व निवेश कर रहा है। नौजवानो के लिए अनगिनत अवसर बन गए है। नारी शक्ति नए संकल्प के साथ आगे आ रही है। पूरी दुनिया भारत को भरोसे से देख रही है।

 

 

मोदी ने कहा आपने विकास का ट्रेलर ही देखा है अभी तो हमे देश को बहुत आगे लेकर जाना है। मोदी को आने वाली पीढ़ी की चिंता है। एनडीए सरकार के दस साल जा रिकॉर्ड सामने है। ऐसे अनेक काम हुए है जिनको पहले असंभव मान लिया गया था। अयोध्या में राम मंदिर असम्भव लगता था वो भी बन गया। रोज लाखों लोग दर्शन के लिए जा रहे है। ब्रज में कान्हा और राधा होली खेलते है। इस बार अयोध्या में रामलाला ने होली खेली। सेना में वन रैंक वन पेंशन के वादे किए लेकिन पूरा नहीं किया गया। हमने इसे लागू किया। सैनिकों को एक लाख करोड़ से ज्यादा दिया। तीन तलाक भी मुश्किल लगता था उसे भी लागू किया गया।

 

 

लोकसभा और विधान सभा में आरक्षण दिया गया जो पहले नही दिया गया। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने की बात असंभव लगती थी। धारा 370 भी हट गई और विकास भी शुरू हो गया। लोग 370 सीटों का आशीर्वाद दे रहे है। मोदी गरीब की हर चिंता को दूर कर रहा है। गरीब को राशन से रहे है।

 

 

मोदी ने कहा कि गरीबों को उनका स्वाभिमान लौटाया है। बैंक खाते खोले गए। पक्के घर बनाए गए।11 करोड़ से ज्यादा शौचालय बना कर महिलाओं की रक्षा की है।22 करोड़ से अधिक लोगो को रोशनी देकर अंधेरा दूर किया है।

 

 

मोदी ने कहा भ्रष्टाचार बचाने और बढ़ाने वालों के बीच की लड़ाई है। क्या इनको बचाना है। इसे हटना चाहिए कि नही। इंडी गठबंधन बन गया इनको लगता है मोदी इनसे डर जायेगा। मेरा भारत मेरा परिवार है। जो क़सम खा रहे है उनके खिलाफ लड़ाई लड़ी जा रही है। ऐसे बड़े लोग सलाखों के पीछे है। देश में कहीं बिस्तर से तो कहीं किवाड़ों और वाशिंग मसीनो से नोट निकल रहे है। देशवासी समझ लीजिए मेरी गारंटी है इन बेईमान लोगो से पैसा वसूल कर लौटा रहा हूं। कांग्रेस के समय बैंकों, गरीबों का हजारों करोड़ हड़प लिया था। 17 हजार करोड़ रूपए वसूल कर उनको वापस लौटा दिया है।

उन्होंने कहा मेरठ की धरती, वीरों की धरती से भ्रष्टाचारी कान खोल कर सुन ले मोदी झुकेगा नहीं। कितना भी बड़ा क्यों ना हो एक्शन होगा। जिसने देश को लूटा है उसे लौटाना ही पड़ेगा। ये मोदी की गारंटी है।

उन्होंने कहा वीर मंगल पाण्डेय की कर्मभूमि है। पूरे देश को बताना चाहता हूं इंडी गठबंधन देश की एकता को तोड़ रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here