Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: महिला की हड्डी टूटी, गाय मालिक ने नगर निगम की टीम...

मेरठ: महिला की हड्डी टूटी, गाय मालिक ने नगर निगम की टीम को पीटा

-

– जमकर बवाल, दो महिलाओं समेत चार हिरासत में


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। सड़क पर आवारा घूम रहे गोवंशों के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं लेकिन न तो नगर निगम और न ही पशुपालन विभाग इस दिशा में काम कर रहा है। बुधवार को सिविल लाइन स्थित न्यू मोहनपुरी में महिला को एक गाय ने टक्कर मार दी। गाय की टक्कर से महिला के पैर की हड्डी टूट गई। घटना के बाद महिला के परिवार वालों ने क्षेत्र के पार्षद को हादसे की जानकारी दी। पार्षद द्वारा सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम गाय को पकड़ने पहुंची तो गाय के मालिक ने नगर निगम की टीम पर हमला बोल दिया, और बंधक बनाकर जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर पार्षद मौके पर पहुंच गए और नगर निगम की टीम के साथ थाने पहुंचे जिसके बाद नगर निगम की टीम ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने गाय मालिक सहित उसके नौकर और दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है और कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार न्यू मोहनपुरी की रहने वाली महिला सरस्वती बुधवार दोपहर मंदिर जा रही थी तभी सड़क पर घूम रही गाय ने सरस्वती को टक्कर मार दी टक्कर लगने से महिला के पैर की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई सूचना पाकर महिला के परिवार वाले मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पार्षद उत्तम सैनी को दी इसके बाद पार्षद मौके पर पहुंच गए और नगर निगम की टीम को मौके पर बुला लिया। टीम गाय को पकड़ने लगी तभी गाय का मालिक रामवीर पुत्र रामकिशन निवासी आर्य नगर अपने नौकर व परिवार की महिलाओं के साथ मौके पर पहुंच गया और नगर निगम द्वारा गाय को पकड़ने का विरोध करने लगा। इसी दौरान रामवीर ने अपने नौकर कपिल और परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर नगर निगम की टीम पर हमला बोल दिया। वही रामवीर ने पार्षद उत्तम सैनी पर मारपीट का आरोप लगा दिया।

किसी तरह पार्षद ने नगर निगम की टीम को आरोपियों से बचाया और मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रामवीर, कपिल और दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। वही नगर निगम के कर्मचारियों ने रामवीर सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है, थाना पुलिस ने तहरीर लेने के बाद कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts