HomeCRIME NEWSहापुड़: मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचे दो गोकश

हापुड़: मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचे दो गोकश

-


हापुड़। हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस व गोकशों की बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ हो गई। गांव मोहम्मदपुर आजमपुर स्थित बाग में गोकश गोकशी के लिए एक गोवंश को लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो गोकशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस तस्करों से पूछताछ में जुटी है।

थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि बीती रात कुचेसर रोड चौपला से किठौर रोड पर स्थित गांव मोहम्मदपुर आजमपुर के जंगल में स्थित एक बाग में कुछ लोग गोकशी को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस बाग के पास पहुंची तो बाग के बाहर एक बाइक खड़ी थी। बाग के अंदर पहुंचने पर कुछ लोग गोकशी को अंजाम देने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को देखकर गोकशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में शेरखान निवासी गांव साफियाबाद लोटी जिला मेरठ व तालिब निवासी गांव बहरोडा थाना किठौर जिला मेरठ के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश के लिए कांबिंग कर रही थी। मौके से एक जिंदा गोवंश, बाइक व गोकशी के उपकरण के साथ 2 अवैध असलाह बरामद किया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts