HomeEducation Newsबीबीए-बीएड के छात्रों को मिले स्मार्टफोन तो खिले चेहरे

बीबीए-बीएड के छात्रों को मिले स्मार्टफोन तो खिले चेहरे

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। शुक्रवार को माल रोड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज में छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किये गए। फोन पाने वाले छात्रों में बीबीए व बीएड के छात्र शामल रहे। वहीं स्मार्ट फोन हासिल करने के बाद छात्रों के चेहरे खिल उठे।

पं0 दीन द्याल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण को लेकर स्मार्टफोन वितरण योजना के अन्तर्गत बीबीए सत्र 2019-22 व बीएड सत्र 2022-24 के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किये गये। स्मार्टफोन वितरण समारोह में आईआईएमटी ग्रुप आॅफ कॉलेज के प्रबन्ध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। कार्यक्रम में एमडी डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के तकनीकी विकास को ध्यान में रखकर शुरू की है, जिससे बहुत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। स्मार्टफोन प्राप्त करके महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। अंत में महाविद्यालय के निदेशक डॉ. निर्देश वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि को कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्मार्टफोन वितरित करने के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार से स्मार्टफोन मिलने पर बधाई दी। डॉ. रोबिन्स रस्तोगी, विभागाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. ऋतु भारद्वाज, प्राचार्या डॉ. अमित शर्मा, राजीव पोसवाल, उत्तम सिंह नेगी व मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts