Homeउत्तर प्रदेशMeerutपीएल शर्मा रोड पर धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

पीएल शर्मा रोड पर धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

-


मेरठ: पीएल शर्मा व्यापारी संगठन द्वारा 75 में गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हर वर्ष की भांति कावेरी कंपलेक्स के मुख्य द्वार पर संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि विपिन चौधरी तथा संचालन चौधरी शमसुद्दीन ने किया।

व्यापारियों को संबोधित करते हुए चौधरी शमसुद्दीन ने कहा कि इस आजादी को प्राप्त करने के लिए हमारे पूर्वजों ने कुबार्नी दी है, जब कहीं जाकर हमको यह आजादी प्राप्त हुई है। हमको यह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाना चाहिए तथा एक रहकर अपने व्यापार एवं देश की उन्नति के लिए सोचना चाहिए। यही हर भारतीय का दायित्व है।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में विपिन अग्रवाल, पंकज चौधरी, विशाल रस्तोगी, सुमित बंसल, विनोद चावला, रविकांत सपरा, लक्ष्मण सिंह, नसीम, दीपक लोटस सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts