Homeउत्तर प्रदेशMeerutमहापौर ने किया बेबी केयर क्लीनिक का उद्घाटन

महापौर ने किया बेबी केयर क्लीनिक का उद्घाटन

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। गुरूवार को बेगमपुल स्थित चुनमुन बेबी केयर क्लीनिक का उद्घाटन महापौर हरिकांत आहलूवलिया द्वारा किया गया।

बेबी क्लिनिक के उद्घाटन के अवसर पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्यांशु गुप्ता ने बताया कि उनके क्लीनिक में नवजात से लेकर सभी उम्र के बच्चों-किशोर व किशोरियों का उचित इलाज किया जाएगा। क्लीनिक में सभी आधुनिक चिकित्सा यंत्र व सेवाएं आदि उपलब्ध है। डॉ. दिव्यांशु ने बच्चो की बढ़ती उम्र के मुताबिक बदलते न्यूट्रीशन पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा जयकरन गुप्ता, संजीव जैन सिक्का, महेश सिंहल, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी, डॉली गुप्ता, सीमा, संगीता पंडित, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, अरुण वशिष्ठ, ब्रिजेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts