spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutहर्षोल्लास से मनाया पर्व, शहर में रहा उत्साह

हर्षोल्लास से मनाया पर्व, शहर में रहा उत्साह

-

– खिचड़ी वितरित कर पर्व की बधाई दी, सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का लगा तांता


मेरठ। सोमवार को शहर में मकर संक्राति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं ने खिचड़ी का प्रसाद वितरण कर मकर संक्रांति की बधाई दी।

मकर संक्रांति पर्व को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल रहा। पंडित सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया ज्योतिष के आधार पर यह दिन बेहद शुभ माना जाता है। क्योंकि ग्रहों के राजा सूर्य इस दिन मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। देर शाम तक शहर के विभिन्न मंदिरों में लोगों ने भगवान का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दिन दान का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में लोगों ने तिल, गुड़, चावल और अन्न आदि का दान किया। बाबा औघड़नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन कर मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण किया।

सदर बिल्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर, मोहनपुरी स्थित दयालेश्वर महादेव मंदिर, जागृति विहार मंशा देवी मंदिर, बंगलामुखी मंदिर आदि में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड रही। पूजन के बाद मंदिर में प्रसाद वितरण किया। चौधरी चरण सिंह पार्क, तेजगढी चौराहा, सेंट्रल मार्केट, बच्चा पार्क, जीरो माइल्स शिवाजी चौक, रेलवे रोड, जेलचुंगी, नगर निगम का सूरजकुंड डिपो के साथ जगह-जगह पर खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts