HomeCRIME NEWSसाहिबाबाद: शादी का झांसा देकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

साहिबाबाद: शादी का झांसा देकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

-


साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र में एक पड़ोसी ने युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। उसे प्रेमजाल में फंसाकर दूसरी युवती से चुपके से शादी तय की। युवती के विरोध पर पड़ोसी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि युवती और युवक दोनों पड़ोस में रहते हैं। युवक ने पिछले तीन साल से युवती को प्रेमजाल में फंसाया हुआ था। आरोप है कि पड़ोसी युवक अगस्त 2023 को युवती को कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ले गया। वहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उन्हें बिना बताए दूसरी युवती से शादी की तारीख तय कर ली। युवती को इसकी भनक लगी तो युवक से इसका विरोध किया। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने परिजनों को सारी बात बताई तो घर में हंगामा खड़ा हो गया। साहिबाबाद कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत देकर मुकदमा कराया।

एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts