Homeउत्तर प्रदेशMeerutखरखौदा पुलिस ने किया तमंचा फैक्ट्री का खुलासा, हथियारों का जखीरा बरामद

खरखौदा पुलिस ने किया तमंचा फैक्ट्री का खुलासा, हथियारों का जखीरा बरामद

-


मेरठ। खरखौदा पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एक घर में छापा मारकर हथियारों का जखीरा बरामद किया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसे जेल भेजा जा रहा है।

सीओ किठौर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि लालपुर गांव में तेज सिंह के मकान में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने तेज सिंह के मकान पर छापा मारा। जहां तेज सिंह को तमंचे बनाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके से तीन बने और एक अधबना तमंचा व हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए। बरामद हथियारों को कब्जे में लेते हुए तेजसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts