Homeउत्तर प्रदेशMeerutगोल्ड कप में एमवाई व प्लेटिनम कप में लैंफोर्ड फाइनल में पहुंची

गोल्ड कप में एमवाई व प्लेटिनम कप में लैंफोर्ड फाइनल में पहुंची

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। आईटीआई साकेत के मैदान पर खेली जा रही प्रथम महावीर सिंह त्यागी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में हुए मुकाबलों में गोल्ड कप में एम वाई और प्लैटिनम कप में लैंफोर्ड इलेवन की टीम फाइनल में पहुंची।

 

गोल्ड कप के सेमिफाइनल मुकाबले में एम वाई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 165 रन बनाए। उनकी ओर से राहत इलाही ने 75 रन व सुमित सिंह ने 42 रन बनाए। मेरठ सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी में मुकुल व संजीव ने एक एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 143 रन ही बना सकी। उनकी ओर से दीपक ने 35 व मोहित ने 27 रन बनाए। एम वाई एकादश की और से आशु और अब्बू यादव ने 3_3 विकेट लिए।

 

दूसरे मुकाबले में स्पोर्टस एक्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 106 रन बनाए। उनकी ओर से योगेश यादव ने 16 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लैंफोर्ड इलेवन की टीम ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 110 रन बनाकर जीत हासिल की। उनकी ओर से लोकेंद्र ने 32 रन और सन्नी भाटी ने 24 रन बनाए। अयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि प्रतियोगिता के अगले मुकाबले शनिवार व रविवार को खेले जाएंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts