HomeCRIME NEWSमजदूरी के पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस...

मजदूरी के पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस से लगाई मदद की गुहार

-


शारदा न्यूज रिपोर्टर।

मेरठ। कई दिन मजदूरी कराने के बाद जब मेहनताने के पैसे मांगे गए तो युवक के साथ मारपीट की गई। इसके साथ ही विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है।

मामला हापुड़ रोड स्थित खरखौदा थाना क्षेत्र का है। गांव कबट्टा के रहने वाले दिलदार ने बताया वह पत्थर घिसने का काम करता है। बीते कुछ दिनों से वह कैली गांव के रहने वाले रामगोपाल के यहां मजदूरी कर रहा था। रविवार को उसने रामगोपाल से अपनी मजदूरी के पैसे मांगे तो रामगोपाल ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। गांव के ही टैम्पों स्टैंड पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इसके साथ ही पीड़ित को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित दिलदार ने सोमवार को एसएसपी आॅफिस पहुंचकर मदद की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित को मदद का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts