Homeउत्तर प्रदेशMeerutलक्ष्मी नारायण मंदिर में राम, कृष्ण अवतार की कथा सुनाई गई

लक्ष्मी नारायण मंदिर में राम, कृष्ण अवतार की कथा सुनाई गई

-


शारदा न्यूज रिपोर्टर।

मेरठ। लक्ष्मी नारायण भगवान मंदिर मानव गीता भवन शर्मा नगर में मानव गीता समिति व महिला मंडल सेवा समिति द्वारा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहारनपुर से आए कथा व्यास पंडित अरुण पंडित कोडिन्य ने बताया कि यदि आप शास्त्रों द्वारा निर्देशित एवं आध्यात्मिक गुरु द्वारा प्रमाणित अपनी भक्तिमय सेवाओं और कर्तव्यों को धैर्यपूर्वक करते हैं तो आपकी सफलता निश्चित है।

कथा के चौथे दिन गजेंद्र मोक्ष के बारे में बताया। कथा व्यास पंडित अरुण पंडित कोडिन्य महाराज ने कहा कि हर योनि में भगवान को प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि जिस तरह गजेंद्र नाम का हाथी तालाब में स्नान कर रहा था, घड़ियाल ने उसका पांव पकड़ लिया, सभी से मदद मांगने के बाद भी किसी ने हाथी की मदद नहीं की, तब गजेंद्र ने भगवान को खुद को समर्पित किया और भगवान ने उसकी रक्षा की। कथा में राजकुमार सचदेवा, हरिओम गुलाटी, चुन्नीलाल सचदेवा, नवनीत सचदेवा, दीनानाथ गुलाटी, दीपा बंगा व रीमा गुलाटी आदि का सहयोग रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts