spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ: देवर जबरन बनाना चाहता है अवैध संबंध, विरोध करने पर पति-पत्नी...

मेरठ: देवर जबरन बनाना चाहता है अवैध संबंध, विरोध करने पर पति-पत्नी को पीटा, पढ़िए पूरी खबर

-

  • पीड़ित महिला ने देवर पर लगाया अवैध संबंध और मारपीट का आरोप।
  • विरोध करने पर बड़े भाई के साथ मिलकर पति पत्नी को पीटा।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में देवर अपनी भाभी से जबरन अवैध संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था। पीड़ित महिला ने आरोपी देवर का विरोध किया तो आरोपी ने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर महिला की पिटाई कर दी। पीड़ित महिला के पति ने आरोपियों की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो दोनों भाइयों ने पति-पत्नी को जमकर पीट दिया दंपत्ति घायल अवस्था में थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसका देवर काफी समय से महिला पर गलत नजर रखता है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया देवर ने नहाने के दौरान उसका वीडियो बना लिया था। आरोपी महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।

पीड़ित महिला ने बताया जब उसने आरोपी देवर का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित महिला का पति पहुंचा और आरोपियों का विरोध करने लगा जिसके बाद देवर के साथ बड़ा भाई भी आ गया और दोनों ने मिलकर दंपति की जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों द्वारा पिटाई में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घयाल अवस्था में पति-पत्नी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts