HomeCRIME NEWSमेरठ: भाजपा नेता के मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप, सीसीटीवी में...

मेरठ: भाजपा नेता के मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

-

  • भाजपा नेता के मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग सीसीटीवी में कैद हुई घटना।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंद विहार में तीन अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोलियों की आवाज से लोगों में दहशत फैल गई और भगदड़ मच गई। वहीं घटना के बाद दुकानों के शटर गिरने शुरू हो गए और लोग दुकानों में छिप गए, वहीं घटना निकट के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

रोहटा रोड के नंद विहार कॉलोनी निवासी मोहित पुत्र ओमकार सिंह भाजपा युवा मोर्चा में है। रविवार शाम वह अपने घर के गेट पर खड़े थे तभी एक स्कूटी पर तीन युवक पहुंचे इस दौरान आरोपियों ने मोहित के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। भाजपा नेता ने जब आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। भाजपा नेता ने किसी तरह घर के अंदर पहुंचे और आरोपियों से अपनी जान बचाई। वही आरोपी स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गए। वही गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर लोगों में भगदड़ मच गई और दुकानों के शटर गिरने लगे इस दौरान आसपास मौजूद दुकान दरों ने अपनी दुकान में घुसकर खुद को बचाया। घटना निकट के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

पीड़ित भाजपा नेता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कैमरों की डीवीआर को कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

वही अज्ञात बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाने के बाद भाजपा नेता के परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है थाना पुलिस जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts