spot_imgspot_imgspot_img
Friday, November 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutचौधरी चरण सिंह को मिले भारत रत्न: चौ० विजेन्द्र सिंह

चौधरी चरण सिंह को मिले भारत रत्न: चौ० विजेन्द्र सिंह

-


शारदा न्यूज, रिपोर्टर।

मेरठ। लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौ० विजेन्द्र सिंह ने सर्किट हाउस में लोकदल पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रथम प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग उठाई। पत्रकारवार्ता में उन्होंने बताया 23 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौ० चरण सिंह के जन्मदिवस को पार्टी ने बड़ी धूम-धाम से मनाने का संकल्प लिया है।

 

 

चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता उनके पृतैक ग्राम नूरपुर मढिया जनपद हापुड़ में जाकर स्वच्छता अभियान चालएंगे। लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेन्द्र सिंह ने बताया कि चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस को धूमधाम से मनाने के लिए कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर लग चुके है। इस दिन दिल्ली में किसान घाट पर समुचे पश्चिम उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान इकट्ठा होंगे तथा चौधरी साहब को भारत रत्न की मांग को रखते हुए किसान घाट पर ही उनका जन्मदिवस मनायेगे। चौ० चरण सिंह ने हमेशा किसान स्वरूप अन्नदाता के विरोध में उठने वाली दमन कारी नितियों का प्रदेश स्तर ही नहीं राष्ट्रीय स्तर के मंचों पर भी विरोध किया। आज चौ० साहब के बताये हुये मार्ग पर चलकर सहानुभूति मिलती है।

प्रेसवार्ता में उपस्थित मिडियाकर्मिंयो द्वारा चौ० विजेन्द्र सिंह से पूछा गया कि आगामी 2024 लोकसभसा चुनावों को ध्यान में रखते हुए लोकदल की चुनाव प्रणाली क्या रहेगी। इसपर चौधरी विजेन्द्र सिंह ने बताया कि लोकदल उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तथा किसानों की समस्याओं को लखनऊ के साथ दिल्ली में भी उठाया जायेगा। इनमें नलकूपों पर बिजली के मीटर का लगना, आवारा पशुओं द्वारा किसानों कि खड़ी फसलों को नष्ट करना, किसान आपदा प्रपत्र द्वारा मदद के प्रावधान के विषय में किसानों की फसलों पर फसली बीमा के विषय में बैंक के ऋणों के विषय आदि मुद्दों को लोकदल द्वारा उठाया जायेगा।

बैठक में चौ० गजेन्द्र सिंह नीलगंठ (पश्चिमी प्रभारी), कमलजीत सिंह (मेरठ जिला अध्यक्ष), डॉ० एनके सिंह, अमन नाथ त्यागी, मोहित सिवाच, विक्रांत देशवाल व गौरव चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts