spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ: अज्ञात चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, मकान के ताले...

मेरठ: अज्ञात चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, मकान के ताले तोड़कर चोरी

-

  • अज्ञात चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना,
  • कारपेंटर के मकान के ताले तोड़कर नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। शाहजहां कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक कारपेंटर के बंद मकान पर धावा बोल दिया। चोर मकान के ताले तोड़कर मकान में मौजूद नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी मिलने पर कारपेंटर अपने परिवार के साथ मकान पर पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कारपेंटर से घटना की तहरीर लेने के बाद अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र शाहजहां कॉलोनी गली नंबर 1 का रहने वाला इदरीश पुत्र शेर अली कारपेंटर का काम करता है। इदरीश रविवार को मकान के ताले लगाकर परिवार के साथ अपने गांव नगला भतीजी की शादी में गया था। रविवार देर रात्रि अज्ञात चोरों ने उसके मकान के ताले तोड़कर मकान में रखी 75 हजार रुपए की नगदी सहित सोने चांदी की ज्वेलरी चोरी कर ली।

पीड़ित ने बताया कि पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे देखकर इदरीश को बताया। जानकारी मिलने पर सोमवार देर शाम को इदरीश परिवार के साथ मकान पर पहुंचा और चोरी की घटना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित इदरीश से अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर लेकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts