HomeCRIME NEWSमेरठ: मस्जिद में रखे दान पात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपए चोरी...

मेरठ: मस्जिद में रखे दान पात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपए चोरी कर ले गया अज्ञात चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद

-

  • मस्जिद में मौजूद दान पात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपए चोरी कर ले गया अज्ञात चोर,
  • सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। लोहिया नगर के इकबाल नगर में मौजूद एक मस्जिद में रखे दान पात्र को एक अज्ञात चोर ने निशाना बना डाला। दान पात्र में मौजूद हजारों रुपए की नगदी चोरी कर चोर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी चोर की तलाश शुरू कर दी।

इकबाल नगर में मोती मस्जिद मौजूद है सोमवार शाम मस्जिद में एक अज्ञात चोर घुसा और मस्जिद में रखें दान पात्र के ताले तोड़कर दान पात्र में मौजूद हजारों रुपए की नगदी चोरी कर ली घटना की जानकारी मिलने पर मस्जिद के मुतवल्ली मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो घटना कैमरे में कैद हो चुकी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और चोर की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं इंस्पेक्टर लोहिया नगर केपी सिंह का कहना है कि चोर मस्जिद में लगे कैमरे में कैद हो गया है। उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts