Homeउत्तर प्रदेशMeerut90 वर्षीय महिला की हुई लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी सर्जरी

90 वर्षीय महिला की हुई लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी सर्जरी

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के अधीन विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पीटल के सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने एक 90वें वर्षीय महिला मरीज प्रेमवती की जटिल लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी की सफल सर्जरी कर एक शानदार कारनामा कर दिया।

इस सफल सर्जरी पर वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने पूरी सर्जरी विभाग की टीम की पीठ थपथपाते हुए वेस्ट यूपी विशेष रूप से मेरठ, मुरादाबाद के मरीजों को सस्ती, सुलभ एवं विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएें देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इस सफल सर्जरी के बाद आज मरीज को डिस्चार्ज करते समय इस जटिल सर्जरी के बारे में वेंक्टेश्वरा के प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी एवं सर्जरी विभाग के हेड प्रोफेसर अभय भटनागर ने संयुक्त रूप से बताया कि वैसे तो लैप्रोस्कोपिक सर्जरी अब आम बात हो गयी है, पर यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जहां पर 90वें वर्षीय महिला मरीज पित्ताशय की बिमारी के साथ-साथ अन्य कई उम्र सम्बन्धित जटिलताओं से जूझ रही थी। मेरठ, दिल्ली के कई हॉस्पीटल्स में दिखा चुकी असहनीय दर्द से पीड़ित इस महिला मरीज को सभी ने इस उम्र में सर्जरी के लिए मना कर दिया। विगत ग्यारह जून को महिला के परिजनों ने इनको विम्स हॉस्पीटल में एडमिट कराया। जिसके बाद बारह जून को सर्जरी विभागाध्यक्ष डाक्टर अभय भटनागर, विख्यात सर्जन डाक्टर अतुल अग्रवाल, डाक्टर आशुतोष सांगा, एनस्थिसिया के प्रोफेसर (डा) विपिन कुमार समेत आधा दर्जन वरिष्ठ चिकित्सको ने इस जटिल हाईरिस्क सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मरीज अब पूर्णत: स्वस्थ है एवं आज उनको डिस्चार्ज किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts