Homeउत्तर प्रदेशBijnorहाईटेंशन लाइन के करंट से तेंदुए की मौत

हाईटेंशन लाइन के करंट से तेंदुए की मौत

-

– पेड़ पर चढ़ते समय हाईटेंशन लाइन से लगा करंट, वन विभाग कराएगा पोस्टमार्टम।

बिजनौर। चांदपुर में सोमवार की सुबह तड़के एक नर तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुए की मौत का कारण करंट लगना बताया जा रहा है। ग्रामीणों को गांव बिराल के निकट नूरपुर रोड पर नहर के पास पीपल के पेड़ के नीचे तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव का निरीक्षण किया। जिस पेड़ के नीचे तेंदुए का शव मिला, उस पेड़ पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन जा रही है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा और हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। ग्रामीण भी यही बात कह रहे हैं।

चांदपुर रेंजर दुष्यंत सिंह ने बताया कि सुबह तेंदुए की मौत की सूचना मिली थी। तेंदुए की उम्र करीब 3 वर्ष है। उन्होंने बताया कि नर तेंदुआ पेड़ पर चढ़ने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। तेंदुए के शव को चांदपुर रेंज कार्यालय में रखा गया है। वन विभाग मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम कराएगा ताकि उसकी मौत का वास्तविक कारण पता चल सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts