HomeCRIME NEWSतालाब में तैरने गए 5 युवकों की डूबने से मौत

तालाब में तैरने गए 5 युवकों की डूबने से मौत

-

मरने वालों में  चार एक ही परिवार के


मुंबई। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पांच युवकों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना घोडाझरी तालाब की है, जहां एक ही परिवार के चार लड़के अपने एक दोस्त के साथ तालाब में तैरने गए थे। ये सभी युवक तालाब के पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। घटना चंद्रपुर जिले की नागभीड तहसील के घोडाझरी तालाब की है। यहां शनिवार शाम करीब चार बजे पांचों युवक नहाने पहुंचे थे और तालाब में ही डूब गए। इस हादसे मे जान गंवाने वाले सभी युवक चिमूर तहसील के साठगाव कोलारी गांव के थे।

मृतकों में जनक गावंडे, यश गावंडे, अनिकेत गावंडे, तेजस गावंडे और तेजस ठाकरे शामिल हैं। मृतकों में दो सगे भाई हैं और दो चचेरे भाई हैं। ये चारों युवक गावंडे परिवार के हैं। इसके अलावा इनका एक दोस्त भी इनके साथ नहाने पहुंचा था। इसकी भी डूबने से मौत हो गई।

घोडाझरी में एक ब्रिटिशकालीन तालाब है। यहां हमेशा पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। शनिवार और रविवार को बाहर से पर्यटक झील पर आते हैं। शनिवार को चिमूर तहसील के साठगाव कोलारी से छह लड़के पर्यटन के लिए आए थे, उन्होंने दोपहर में घोडाझरी झील का आनंद लिया फिर, लगभग 4 बजे, छह तालाब में तैरने गए। तालाब गहरा होने के कारण सभी छह युवक डूबने लगे। इनमें से 16 वर्षीय आर्यन हेमराज हिंगोली किसी तरह बच गया। बाकी पांच युवक तालाब में डूब गए। सभी की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच है।

तालाब में डूबने से बाल-बाल बचे आर्यन ने मौके पर मौजूद नागरिकों को घटना के बारे में बताया, जिसके तुरंत बाद नागभीड़ पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब दो घंटे के सर्च के बाद पांचों युवकों के शव बरामद कर लिए गए। एक ही परिवार के चार युवकों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया और पूरे गांव में मातम छा गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts