HomeSports Newsमुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी चैंपियन

मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी चैंपियन

-

दिल्ली कैपिटल्स का खिताब जीतने का सपना फिर टूटा

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया। मुंबई इंडियंस ने वूमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के रोमांचक फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराकर दूसरी बार WPL का खिताब अपने नाम किया।

इससे पहले मुंबई की टीम साल 2023 में पहले सीजन की चैंपियन बनी थी। मुंबई इंडियंस ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी के दम पर दिल्ली की टीम को मात दी। इसके साथ ही दिल्ली कैपिल्स का एक बार फिर चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया। दिल्ली की टीम लगातार तीसरी बार WPL के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन इस बार भी वह फाइनल की बाधा को पार नहीं कर सकी। अब तक WPL के 3 सीजन खेले गए हैं, जिसमें मुंबई सबसे ज्यादा 2 खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। पिछले साल RCB की टीम ने पहली बार खिताब जीतने का स्वाद चखा था।

फाइनल में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने हरमनप्रीत कौर के शानदार अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 149 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। हरमनप्रीत ने 44 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। वहीं, नैट साइवर ब्रंट ने 30 रन का योगदान दिया। इस पारी के दौरान नैट साइवर WPL इतिहास में 1000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बनी।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में मारिजाने काप ने मुंबई इंडियंस की दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट झटके। उनके अलावा जेस जॉनासेन और श्री चरानी ने दो-दो विकेट जबकि एनाबेल सदरलैंड ने एक विकेट हासिल किया। मुंबई इंडियंस के स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज बेहद खराब रहा। 17 रन के भीतर कप्तान मैग लेनिंग और शेफाल वर्मा की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद भी आउट होने का सिलसिला जारी रहा। जेमिमा ने टिकने की कोशिश की, लेकिन वो भी 30 रन बनाकर चलती बनी। आधी टीम 10.4 ओवरों में 66 रन पर पवेलियन लौट चुकी थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts