Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: 21 विशिष्ट व्यक्ति सुभाष रत्न अलंकरण से सम्मानित

मेरठ: 21 विशिष्ट व्यक्ति सुभाष रत्न अलंकरण से सम्मानित

-

– सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिवस पर साप्ताहिक प्रतियोगिताओं का आयोजन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के 129वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सुभाष सेना, गोस्वामी महासभा एवं एलाइड हेल्थ केयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में साप्ताहिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन 18 जनवरी को सेंट गिरि पब्लिक स्कूल, शास्त्रीनगर में सुभाष शिरोमणि एवं सुभाष रत्न अलंकरण समारोह तथा कवि सम्मेलन आयोजित हुआ।

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सी.सी.एस. यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. एस.एस. गौरव द्वारा नेता सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. एस.एस. गौरव को सुभाष शिरोमणि सम्मान से अलंकृत किया गया। वहीं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए 21 विशिष्ट व्यक्तियों को सुभाष रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ कवि ईश्वर चन्द गंभीर, ललित तारा, महेन्द्र सिंह कुश मेरठी, गायक मनीष अरोड़ा एवं राजीव शर्मा राजा, शैलेन्द्र सिंह शैल, मंजुलता शर्मा, सीमा शर्मा सहित कु. अंजली गोस्वामी एवं मानस कुमार प्रमुख रहे।

कार्यक्रम के दौरान सेंट गिरि, आर.डी. इंटर कॉलेज, डैफोडिल एवं भारती पब्लिक स्कूल के लगभग चार दर्जन छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों एवं नृत्य प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। बहुचर्चित आॅपरेशन सिंदूर विषय पर डी.पी.एस. पब्लिक स्कूल एवं आर.डी. इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक एवं करुणाभरी प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत-सत्कार संयोजक अभिषेक गिरि, रामकिशोर गिरि, चन्द्रिका, वंशिका, चेतना, सीमा शर्मा, आंचल गोस्वामी आदि द्वारा किया गया।

प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में 19 जनवरी को विभिन्न विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सपना, सुरभि, ऐश्वर्य, जया सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए। सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 25 जनवरी को आयोजित समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts