Homeउत्तर प्रदेशMeerutपीएम सूर्य योजना में 17 हजार ने किया आवेदन

पीएम सूर्य योजना में 17 हजार ने किया आवेदन

-

– ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप पैनल लगवाने पर सरकार देगी 45 हजार की सब्सिडी


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। पीएम सूर्य योजना में अब तक पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में करीब 17 हजार उपभोक्ताओं ने ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप पैनल लगाने के लिए कियां किया है। विभाग की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा के संयोजन देना शुरू कर दिया गया है।

इस योजना में उत्तर प्रदेश में यूपी नेडा और केंद्र की ओर से एमएनआरआई की ओर से सब्सिडी दी जा रही है। प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन की ओर से उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा संयोजन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उनकी ओर से बिजलीघरों समेत सभी कार्यालयों पर बैनर व अन्य इंतजाम कर उपभोक्ताओं को योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस योजना में उपभोक्ता को एक किलोवाट के कनेक्शन पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 15 हजार और केंद्र की ओर से 30 हजार की सब्सिडी दी जा रही है।

इसी प्रकार 2 किलोवाट में राज्य की ओर से 30 हजार और केंद्र की ओर से 60 हजार रुपये कुल 90 हजार रुपये सब्सिडी दी जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts