HomeEducation Newsवेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में 132 महिलाएं सम्मानित

वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में 132 महिलाएं सम्मानित

-

– वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में 132 महिलाओं का हुआ सम्मान
– चार दिवसीय महिला दिवस समारोह सम्पन्न


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय मातृशक्ति सम्मान समारोह – 2024‘‘ का शानदार तरीके से समापन हुआ।

इस चार दिवसीय समारोह में मातृशक्ति के सम्मान में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक एवं काव्य पाठ समेत विभिन्न शानदार प्रस्तुतियाँ देकर इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इसके साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली एक सौ बत्तीस महिलाओं को पटका, पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह् देकर ‘‘मातृशक्ति सम्मान – 2024‘‘ से सम्मानित किया गया।

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के डाॅ. सी.वी. रमन सभागार में आयोजित चारदिवसीय मातृशक्ति सम्मान समारोह के समापन समारोह का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डाॅ. सुधीर गिरि, प्रधान सलाहकार प्रो. वी.पी.एस. अरोड़ा, प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. ऐ.के. शुक्ला, कुलसचिव डाॅ. पीयूष पाण्डे आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया।

अपने सम्बोधन में वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक/ अध्यक्ष डाॅ. सुधीर गिरि ने कहा कि देश के सर्वोच्य संवैधानिक राष्ट्रपति पद पर महामहिम द्रोपदी मुर्मू का आसीन होना इस बात का परिचायक है कि आज भारत में महिलाऐं शिखर पर स्थापित हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी की ‘‘बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ – बेटी खिलाओ‘‘ एवं नारी वंदन जैसी शानदार योजनाओं से देश में मातृशक्ति का सम्मान बढ़ा है।

कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली शीर्ष महिलाओं में डाॅ. एना. ऐरिक ब्राउन (नर्सिंग), डाॅ. दिव्या गिरधर (पत्रकारिता), डाॅ. सची अहलावत (चिकित्सा), डाॅ. रेहाना (गायनी), डाॅ. प्राची त्यागी (गायनी), डाॅ. अपराजिता (चिकित्सा), डाॅ. वर्षा यादव (भौतिकी), डाॅ. शिल्पी शर्मा (फार्मा), डाॅ. श्वेता गुप्ता (एग्रीकल्चर), अजहा खान (अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी), डाॅ. ज्योति सिंह (एग्रीकल्चर), डाॅ. श्रद्धा पाण्डे (एप्लाइड सांइंसेज), डाॅ. ऐश्वर्या सिंह (एप्लाइड), डाॅ. पवनजीत कौर (रसायन विज्ञान) प्रमुख रहे। इस अवसर पर सी.ई.ओ. अजय श्रीवास्तव, सी.ई.ओ. डाॅ. एच.पी. सिंह, सी.एफ.ओ. विकास भाटिया, डाॅ. राजेश शर्मा, डाॅ. योगेश्वर शर्मा, डाॅ. आशुतोष सिंह, डाॅ. ओम प्रकाश गोसाई, डाॅ. राहुल कुमार, अश्विन कुमार सक्सेना, डाॅ. रामनिवास शर्मा, डाॅ. सर्वनन्द साहू, डाॅ. एल.एस. रावत, डाॅ. मोहित शर्मा, अरूण कुमार गोस्वामी, हाॅस्पीटल प्रबंधक एम.ए. चैधरी, मारूफ चैधरी, एस. एस. बघेल, विकास श्रीवास्तव मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ. प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts