- सरधना रोड पर एक पंप पर हुई घटना, बंद हुई दुकानें, पुलिस ने संभाला मोर्चा
मेरठ। सरधना रोड पर एक पंप पर सीएनजी गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदारों ने धड़ाधड़ दुकानें बंद कीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।
कंकरखेड़ा में सरधना रोड पर सही सतपाल पेट्रोल पंप पर रविवार को अचानक से सीएनजी लीक हो गई। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप का माहौल हो गया। लगभग आधे घंटे तक लोगों की सांस अटकी रही। आनन-फानन में आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को दोनों तरफ 200 मीटर तक रोक दिया। फायर ब्रिगेड व गैल गैस कंपनी की टीम पहुंचने के बाद रास्ता खोला।
कस्बा चौकी क्षेत्र के डिफेंस एंक्लेव निवास बबीता चौधरी का सरधना रोड पर डिफेंस एंक्लेव के बराबर में शहीद सतपाल सिंह के नाम से पेट्रोल पंप है। वहीं पेट्रोल पंप पर सीएनजी गैस भी भरी जाती है।
रविवार दोपहर एक कर्मचारी कार में सीएनजी भर रहा था। इसी बीच सीएनजी गैस की मुख्य लाइन लीक हो गई। गैस लीक होने की सूचना पर आसपास के क्षेत्र में भगदड़ का माहौल हो गया। पेट्रोल पंप पर खड़े सभी वाहनों को बाहर निकाला गया। वहीं पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने आसपास के दुकानदारों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दुकानदारों ने कुछ देर के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। कुछ ही देर में गैस हवा में काफी दूर तक फैल गई।
गैस लीक की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गैल गैस कंपनी के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की सूचना पर फायर ब्रिगेड में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। टेक्निकल दिक्कत के कारण गैस लीक हो गई थी।
[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

