HomeEducation Newsशिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

-

मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया । प्राचार्या डाक्टर निवेदिता मलिक ने एनसीसी की परेड का निरीक्षण किया। पूर्व प्रधानमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन से संबंधित एक भाषण प्रथम की छात्रा उंजिला ने प्रस्तुत किया। एवं कविता छात्रा मिशकात द्वारा प्रस्तुत की गई । महाविद्यालय के संगीत विभाग द्वारा वंदे मातरम् तेरी मिट्टी में मिल जावा तथा उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये । कार्यक्रम का संचालन कल्चरल एनरिचमेंट क्लब की कोआॅर्डिनेटर प्रोफेसर रीनू जैन एवं मेजर प्रो.अंजुला राजवंशी ने किया

दुर्गाबाड़ी में हुआ आयोजन
सदर बाजार स्थित दुगार्बाड़ी समिति में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण दुगार्बाड़ी समिति के अध्यक्ष असीत कुमार सूर द्वारा किया गया। समिति की महिलाओं ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। तदोपरांत समिति से जुड़े पांच वरिष्ठ नागरिकों को उनके दशकों से समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव, समर्पण एवं जीवनपर्यंत दया एवं उदारता के कारण विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित सदस्यों में असीत कुमार सूर, गौतम मुखर्जी, जयश्री सूर, दिलीप सान्याल एवं डॉ. पी. के. दास शामिल है। मेरठ रतन डॉ सुब्रोतो सेन ने सभी सम्मानित सदस्यों को गले लगाकर उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। अमिताभ मुखर्जी, अजय मुखर्जी, नोवेंदु राय चौधरी, प्रदीप मुखर्जी, चित्रा सरकार, तापस सान्याल, ईवा गांगुली, अनुपम सिन्हा, लिपिका, दीप्ति चौधरी, आदि ने आयोजन का संचालन किया।

बीएवी इंटर कॉलेज                                                                                                            बीएवी इंटर कॉलेज सुभाष बाजार मेरठ के जूनियर डिवीजन एनसीसी कैडेट्स एवं सीनियर डिवीजन एनसीसी कैडेट्स के द्वारा प्रात: गांधी आश्रम गढ़ रोड मेरठ से शहीद स्मारक तक प्रभात फेरी में प्रतिभा किया। उसके उपरांत बीएवी इंटर कॉलेज में प्रात: 10:00 बजे ध्वजा रोहण के उपरांत ध्वज को सलामी देते हुए परेड का आयोजन किया।

मेरठ कॉलेज                                                                                                                    मेरठ कॉलेज के प्रांगण में शहीद मंगल पांडे सभागार में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरठ कॉलेज के प्रबंध तंत्र के अध्यक्ष डॉ ओपी अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष अमित बंसल कार्यक्रम में विद्यमान रहे। मेरठ महानगर भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन ऋतुराज भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मेरठ कॉलेज के प्रांगण में विद्यमान महात्मा गांधी की मूर्ति एवं शहीद ए आजम भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रो मनोज रावत, डॉ ओपी अग्रवाल, अमित बंसल, जयवीर सिंह, अनुराग गौर इत्यादि ने इन ऐतिहासिक विभूतियों को स्मरण किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts