HomeCRIME NEWSमेरठ में कटिंग की दुकान पर युवक की गोली मारकर हत्या, रंजिश...

मेरठ में कटिंग की दुकान पर युवक की गोली मारकर हत्या, रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम, पढ़िए पूरी खबर

-

  • जांच में जुटी पुलिस।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित हुमायूं नगर में नाई की दुकान में कटिंग कराने पहुंचे युवक की बाइक मिस्त्री ने अपने दो साथियों के साथ गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गार्डन का रहने वाला समीर पुत्र असलम हुमायूं नगर जिला लवली हेयर स्टाइल पर कटिंग करा रहा था। तभी लवली हेयर स्टाइल के बराबर में बाइक रिपेयर की दुकान करने वाले अमीरुद्दीन पुत्र खुर्शीद ने अपने तो अन्य साथियों के साथ मिलकर समीर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। तीन गोली समीर के सिर में लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान आरोपी अपने साथियों के साथ बाइक से फरार हो गया।

सूचना पाकर एसपी सिटी आयुष विक्रम और सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए आरोपी अमीरुद्दीन के परिवार के दो लोगों को हिरासत में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

2 दिन पहले हुआ था विवाद

समीर का बाइक रिपेयर मिस्त्री अमीरुद्दीन से लवली हेयर स्टाइल पर किसी बात को लेकर 2 दिन पहले विवाद हो गया था जहां समीर ने अभी दो दिन से कहा था कि 2 दिन के अंदर या तो तू मुझे मार दे नहीं तो मैं तेरी हत्या कर दूंगा।

मृतक का बताया जा रहा आपराधिक इतिहास।

मृतक समीर का आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है और जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्वी जेल से छूटकर आया था। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/meerut-breaking-young-man-shot-dead-at-cutting-shop-created-panic/

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts