Homeउत्तर प्रदेशHastinapurनहाते समय बाढ़ के पानी में डूबा युवक, मौत

नहाते समय बाढ़ के पानी में डूबा युवक, मौत

-

नहाते समय बाढ़ के पानी में डूबा युवक, मौत


 

शारदा न्यूज़, संवाददाता।

 

मेरठ। हस्तिनापुर में गंगा किनारे बसे गांव में 2 सप्ताह से बाढ़ के हालत लगातार नाजुक होते जा रहे है। गंगा की बाढ़ का पानी लगातार गांव में फैल रहा है। हालांकि पुलिस-प्रशासन की टीमें बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से लोगों का रेस्क्यू करने में लगी हुई हैं।

 

लेकिन रविवार को बाढ़ प्रभावित खादर क्षेत्र के गांव किशोरपुर निवासी किशोर बाढ़ के पानी में नहाते समय डूब गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने युवक का शव खोज निकाला। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

जानकारी के अनुसार किशोर पुर निवासी 16 वर्षीय शिवा पुत्र राजकुमार गांव से खेतों पर कार्य करने के लिए जा रहा था। किशोर गर्मी से राहत पाने के लिए खेत के समीप बाढ़ के पानी में नहाने लगा। किशोर नहाते समय अचानक गहरे पानी में पैर फिसलने के कारण डूब गया।

मौके पर पहुंचे ग्रामीण और परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव रेस्क्यू कर खोज निकाला।

घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने सबका पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts