Homeउत्तर प्रदेशMeerutयुवक का अपहरण, कई घंटे बाद मिला बेसुध

युवक का अपहरण, कई घंटे बाद मिला बेसुध

-

मोबाइल मिला बंद, पिता ने जताई थी हत्या की आशंका, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी और अज्ञात बदमाशों पर अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की तो वह दो घंटे बाद ही यूनिवर्सिटी रोड पर बेसुध पड़ा मिला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

मामला शास्त्रीनगर सेक्टर 5 का है, जहां का केशव त्यागी किसी काम से घर से निकला था। क्षेत्र की एक बड़ी मिठाई की दुकान के सामने अचानक एक कार आकर रुकी। आरोप है कि कार से निकले युवकों ने केशव को जबरन गाड़ी में डाल लिया। परिजनों को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। लोगों ने बताया कि कार में खींचते वक्त केशव त्यागी से मारपीट तक की गई थी। परिजनों ने उसकी जान का खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग उठाई।

वारदात के बाद केशव की तलाश शुरू हो गई। तक्षशिला रोड से लेकर लोहियानगर तक केशव की तलाश की गई। इसके बाद पुलिस की एक टीम यूनिवर्सिटी की तरफ पहुंची तो एक जगह सड़क किनारे केशव शर्मा बदहवास अवस्था में मिल गया।

पुलिस उसे लेकर घर आ गई। पिता संजीव त्यागी ने मेडिकल पुलिस को तहरीर देकर बेटी के जीवन पर संकट बताया। संजीव त्यागी ने बेटे की जान को खतरा बताया है। उन्होंने राजन गुर्जर नाम के युवक से खतरा जताया है। उसके कुछ और दोस्तों के नाम भी बताए हैं। पुलिस फिलहाल इन सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है। वारदात के पीछे की वजह को भी जानने का प्रयास हो रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts