Homeदेशकार पलटने से नीचे दबकर युवक की मौत

कार पलटने से नीचे दबकर युवक की मौत

-

सनरूफ पर बैठकर रील बनाते समय खंती में पलटी कार, अंदर बैठे चार दोस्त घायल


कानपुर। लग्जरी कार के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। कार के अंदर बैठे चार युवक उसे सनरूप पर बैठाकर रील बना रहे थे। तभी कार खंती में पलट गई और युवक उसके नीचे दब गया। जबकि कार में बैठे 4 युवक भी नीचे दबने से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान सौरभ (18) के रूप में हुई। युवक के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। हादसा सचेंडी थाना क्षेत्र बछाऊपुर मोड़ की है।

झकरा संभरपुर गांव के रहने वाले किसान बलिराम कुश्वाहा के परिवार में पत्नी प्रेमवती, बेटी पारुल, बड़ा बेटा रवि और छोटा बेटा सौरभ (18) था। पिता बलिराम कुश्वाहा ने बताया कि शुक्रवार को सौरभ महराजपुर में नेवी की परीक्षा देने गया था। वहां से शाम करीब 6.30 बजे घर लौटा। रात करीब आठ बजे संभरपुर गांव के चार युवक अपने रिश्तेदार की एसयूवी-300 कार लेकर उनके घर पहुंचे। इसके बाद सौरभ उनके साथ चला गया।

पिता बलिराम का कहना है कि चारों युवक कार के अंदर बैठे थे, जबकि मेरे बेटे सौरभ को सनरूफ पर बैठाकर वीडियो बनाने के लिए कहा। सभी युवकों ने रैकेपुर बछुआपुर के पास कार से स्टंट किया। इसी दौरान रैकेपुर मोड़ के पास उनकी कार बेकाबू होकर खंती में जाकर पलट गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सौरभ सनरूफ पर बैठा था जो छत पर बैठकर रील बना रहा था। कार पलटने से उसके नीचे दब गया। जबकि अन्य साथी कार के अंदर फंसे रहे। हादसे में चीखपुकार सुन स्थानीय लोग दौड़े और कार में फंसे युवक को बाहर निकाला और 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी।
सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है जबकि अन्य मामूली रूप से घायल है। घायलों का कहना है कि मोड़ में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी। रील बनाने जैसी बात गलत है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts