Homeउत्तर प्रदेशMeerutरामनवमी पर योगी सरकार का ऐलान, 26 और 27 मार्च को छुट्टी

रामनवमी पर योगी सरकार का ऐलान, 26 और 27 मार्च को छुट्टी

-

लखनऊ। रामनवमी पर योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है और जनभावना के सम्मान में 26 मार्च के साथ ही 27 मार्च  को भी अवकाश घोषित किया है। इस तरह से अब रामनवमी की छुट्टी दो दिनों की  रहेगी। यानी अब 26 के साथ अब 27 मार्च को भी प्रदेश में भी अवकाश रहेगा। मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए योगी सरकार ने ये निर्णय लिया है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनभावना के सम्मान में 26 मार्च के साथ-साथ 27 मार्च को भी रामनवमी की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि रामनवमी इस बार 27 मार्च को पड़ रही है और उसी दिन राज्य के कई शहरों और क्षेत्रों में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। पहले योगी सरकार ने 26 मार्च यानी गुरुवार को छुट्टी घोषित थी, लेकिन अब इसके साथ-साथ 27 मार्च यानी शुक्रवार को भी अवकाश का ऐलान कर दिया है।

कोर्ट में भी रामनवमी का अवकाश पहले 26 मार्च को घोषित था, लेकिन अब हाईकोर्ट ने भी इस छुट्टी को 27 मार्च से बदल दिया है। 26 मार्च को अदालतों में सामान्य कार्य जारी रहेगा और हाईकोर्ट के अनुसार सभी न्यायालयों में 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर अवकाश रहेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts