HomeCRIME NEWSज्वेलर्स की दुकान से 35 लाख रुपये का सामान चोरी

ज्वेलर्स की दुकान से 35 लाख रुपये का सामान चोरी

-

स्ट्रीट लाइट का तार काटकर इलाके में अंधेरा किया, सौ ग्राम सोना और 12 किलो चांदी चुराई



आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा चौक स्थित आजमगढ़ रोड पर बीती रात बेखौफ चोरों ने ‘ओम ज्वेलर्स’ की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोर दुकान का शटर तोड़कर करीब 35 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण समेट कर फरार हो गए। चोरी गए सामान में लगभग 100 ग्राम सोना और 12 किलोग्राम चांदी के जेवरात शामिल हैं।

घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हुई, जब पीड़ित व्यापारी पवन कुमार गुप्ता (पुत्र राजेंद्र प्रसाद) नीचे आए। पीड़ित का परिवार दुकान के ठीक ऊपरी हिस्से में ही रहता है। हैरानी की बात यह है कि दुकान के ठीक सामने कार खड़ी होने के बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया।

चोरी की यह पूरी घटना चोरों की शातिराना योजना की ओर इशारा करती है। वारदात से पहले चोरों ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का मुंह नीचे झुका दिया ताकि उनकी तस्वीरें न आ सकें। इसके बाद उन्होंने सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइट का तार काटकर इलाके में अंधेरा किया। फिर शटर तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए और कीमती आभूषण समेटकर चंपत हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही निजामाबाद थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही मामले के खुलासे का दावा किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts