Homepolitics newsईरान ने किया F-18 लड़ाकू विमान को गिराने का दावा

ईरान ने किया F-18 लड़ाकू विमान को गिराने का दावा

-

तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका का एक F-18 फाइटर जेट मार गिराया है, जबकि अमेरिका ने इसे पूरी तरह झूठ करार दिया है। यह दावा अमेरिका और इजरायल की ईरान के साथ जारी जंग के बीच आया है। ईरान ने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें दिखाया गया है कि एक फाइटर जेट हवा में उड़ रहा था, तभी बीच में एक चमकदार रोशनी ने उस पर चोट की। इसके बाद जेट अनियंत्रित हो गया और नीचे की ओर गिरने लगा। वीडियो में जेट के पीछे धुआं निकलता भी दिख रहा है।

ईरान की सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करके लिखा, ‘ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने घोषणा की है कि उसने एक अमेरिकी F-18 फाइटर जेट को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है।’ हालांकि, इस पोस्ट में न तो हमले की जगह बताई गई, न ही जेट को कितना नुकसान हुआ और न ही पायलट की स्थिति के बारे में कोई जानकारी दी गई। इंडिया टीवी ने इस वीडियो की सच्चाई की अपनी तरफ से जांच नहीं की है।

ईरान के इस दावे को अमेरिका की सेना ने पूरी तरह खारिज कर दिया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड  ने X पर पोस्ट करके कहा, ‘झूठ: इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया कि चाबहार के ऊपर नए उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम से US F/A-18 फाइटर जेट को मारा गया। सच: ईरान द्वारा कोई भी US फाइटर एयरक्राफ्ट नहीं गिराया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts