Homeउत्तर प्रदेशMeerutयोगेश वर्मा ने खारिज की बसपा में जाने की अफवाह

योगेश वर्मा ने खारिज की बसपा में जाने की अफवाह

-

पूर्व विधायक ने कहा कि जीवनभर समाजवादी पार्टी में ही रहेंगे कहीं और नहीं


शारदा रिपोर्टर मेरठ। पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश वर्मा ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल होने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह समाजवादी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और जीवनभर इसी पार्टी से जुड़े रहेंगे।

 

मवाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए योगेश वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके बसपा में शामिल होने को लेकर प्रसारित की जा रही खबरें पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं। उन्होंने इन खबरों को महज अफवाह बताया।

वर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से उनके संबंध में झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि उनका समाजवादी पार्टी से वर्षों पुराना जुड़ाव है और वह अंतिम सांस तक सपा के साथ ही रहेंगे।

उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में अपना पूरा विश्वास व्यक्त किया। वर्मा ने कहा कि पार्टी ने हमेशा उन्हें सम्मान दिया है और वह संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।

पूर्व विधायक ने पार्टी कार्यकतार्ओं से भी अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और किसी भी सूचना की पुष्टि के बाद ही उस पर विश्वास करें। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts