spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, January 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमहिलाये पर्यावरण के लिए निभा रही अहम भूमिका

महिलाये पर्यावरण के लिए निभा रही अहम भूमिका

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। आज बेटियां फाउंडेशन द्वारा संस्था आॅफिस पीवीएस मॉल शास्त्री नगर मेरठ पर पर्यावरण संरक्षण, पानी को बचाने की मुहिम, पानी परिवार पंचायत द्वारा शुरू की गई। बदलता पर्यावरण ग्लोबल वार्मिंग की चेतावनी है जो हर साल अधिक गर्मी व बदलते मौसम से मालूम होता है।

अध्यक्ष अंजु पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जन को प्रयास करना है धरती पर केवल 4 प्रतिशत पानी ही पीने योग्य है वो भी घटता जा रहा है। जल बचाने के लिए पंचायत कर चर्चा करें और जागरूकता फैलाये हम सबका प्रयास आने वाला कल सुरक्षित करेगा। हम सभी महिलाएं अपनी-अपनी कॉलोनी व संपर्क में आए हर एक व्यक्ति को पानी बर्बाद ना करने, बारिश का पानी इकट्ठा करने, अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने व उनकी देखरेख के लिए कार्य करे। समाज मे बदलाव लाने में महिलाओं का विशेष योगदान होता है।

मीनू बाना ने कहा कि पानी संकट तभी कम होगा जब हम अपने घर के लोगों को पानी की बबार्दी करने के लिए रोकेंगे तभी जागरूकता बढ़ेगी सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए जल जीवन है जल ना होगा तो पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं इस अभियान को जारी रखने में अमिता अरोड़ा, कुसुम मित्तल,सुधा अरोड़ा, लक्ष्मी बिंदल, बबीता कटारिया, क्षमा चौहान, शशि बाला, विनीता, अर्चना, कुसुम, नीरा आदि का सहयोग रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts