HomeHealth newsमहिलाओं को ज्यादा सता रहा कैंसर का खतरा !

महिलाओं को ज्यादा सता रहा कैंसर का खतरा !

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो दुनियाभर में चिंता का विषय बना हुआ है। खासकर भारत में पिले कुछ समय से कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर चिंता का विषय है। यह बीमारी किसी को भी अपना शिकार बना सकती है, चाहे वह किसी भी उम्र या लिंग का हो।

इतना ही नहीं बीते कुछ साल में महिलाओं में कैंसर के ज्यादा मामले आए है। भारत में पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ रही हैं। ऐसा हम नहीं, बल्कि खुद कैंसर के आंकड़े बता रहे है।

भारत में महिलाओं में कैंसर के बढ़ते मामलों की पुष्टि हऌड के आंकड़े करते हैं। वर्ल्ड हेल्थ आॅगेर्नाइजेशन की ग्लोबल कैंसर आॅब्जर्वेटरी के अनुसार, साल 2022 में भारत में लगभग 14,13, 316 नए कैंसर के मामले सामने आए।

कैंसर के नए मामले

पुरुष: लगभग 6,91,178 नए मामले।
महिलाएं: लगभग 7,22,138 नए मामले।

कैंसर से डेथ रेट:
पुरुष: लगभग 4,70,055 मौतें।
महिलाएं: लगभग 4,46,772 मौतें।
ऊपर दिए गए आंकड़ों से साफ है कि भारत में पुरुषों की तुलना महिलाएं कैंसर की चपेट में ज्यादा आ रही हैं। हालांकि, आंकड़ों से यह भी साफ हुआ कि कैंसर से हुई मौत के मामलों में पुरुषों की संख्या ज्यादा है।

सबसे आम कैंसर के प्रकार

ब्रेस्ट कैंसर: भारतीय महिलाओं में सबसे आम कैंसर है, जो सभी नए कैंसर मामलों में से लगभग 26.6% है।

सर्वाइकल कैंसर: कैंसर के लगभग 17.7% नए मामले इसी से होते हैं।

ओवेरियन कैंसर: लगभग 6.6%मामले।

ओरल कैंसर: कम आम लगभग 5.0% लेकिन फिर भी महत्वपूर्ण।

कई वजहों से महिलाओं में पुरुषों की तुलना में कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। बायोलॉजिकल, जेनेटिक और पर्यावरण से जुड़े कारकों की वजह से महिलाओं में कैंसर होने की संभावना ज्यादा होती है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts