HomeCRIME NEWSमहिला व उसके पति पर लोहे की रॉड से हमला, थाना पुलिस...

महिला व उसके पति पर लोहे की रॉड से हमला, थाना पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप, एसएसपी से की शिकायत

-

  • जुआ सट्टे का विरोध करने पर महिला व उसके पति पर रॉड से हमला,
  • थाना पुलिस पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप।
  • मंगलवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी से शिकायत करते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में जुआ और सट्टे का विरोध करने पर दबंगों ने महिला और उसके पति पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया था उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की थी, आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्यवाही नहीं की है। इसी को लेकर मंगलवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी से शिकायत करते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है।

मंगलवार को माधवपुरम सेक्टर 1 की रहने वाली पूनम पत्नी मनीष ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि अंजू भाटी और उसकी बेटी राशि मोहल्ले में सट्टा और मादक पदार्थ बेचने का काम करते हैं। पूनम का आरोप है कि उसने व उसके पति ने उनका विरोध किया था। इसी के चलते उन्होंने अपने गुंडो को बुलाकर उसके पति और उसके साथ मारपीट करते हुए लोहे की रॉड से जानलेवा हमला बोल दिया था। जिसमें महिला का पति मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया था।

महिला का आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की थी। लेकिन, थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की है।

पीड़ित दंपति ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने उन्हें जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts