Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: मेट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप,...

Meerut News: मेट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से मांगा न्याय

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। हापुड़ के गांव फरीदपुर के रहने वाले एक युवक ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए मेरठ स्थित मेट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही से उसकी मां का पैर कट चुका है और वह मामले की शिकायत करने अस्पताल पहुंचे थे तो उनके साथ बदसलूकी की गई। उन्होंने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की थी। लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

गांव फरीदपुर का रहने वाला सोनू पुत्र सुखबीर मंगलवार को अपनी मां को गोद में उठाकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा, सोनू ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके परिवार वालों ने उसकी मां राजेश कुमारी को एक मई को मेरठ स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। जहां डॉक्टर वीरोउत्तम नारंग ने उसकी मां के टेस्ट करने के बाद बताया कि राजेश कुमारी के दिल की कोई नस दबी हुई है। उसके बाद मेट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उसकी मां का इलाज शुरू कर दिया था। लेकिन डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही कर दी जिसके चलते उसकी मां का पैर कट गया था।

पीड़ित सोनू का आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की थी। लेकिन थाना पुलिस ने कार्यवाही नहीं की है। पीड़ित ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायत पत्र देते हुए मामले में कार्यवाही की मांग की है। एसएसपी ने उसे जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts