HomeTrendingपचास बीघे में होगी सबसे बड़ी रामलीला

पचास बीघे में होगी सबसे बड़ी रामलीला

-

ग्रेटर नोएडा में 23 अगस्त को होगा भूमि पूजन


ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट ईकोटेक 12 स्थित एक मूर्ति गोलचक्कर के समीप खाली पड़े 50 बीघा भूखंड में जिले की सबसे बड़ी रामलीला का मंचन होगा, जिसकी तैयारियों में आयोजक जोर-शोर से जुटे हैं। 23 अगस्त को भूमि पूजन होगा।

रामलीला मंचन के दौरान आकर्षण का केंद्र यहां अयोध्या मंदिर की तर्ज पर स्थापित किया जाने वाला मंदिर होगा। जिसे बांस व थमोर्काल की मदद से कारीगर अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सात हजार बांस की बल्लियों व थमोर्काल का उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही भगवान राम की प्रतिमा भी लोगों के आकर्षण का केंद्र होगी। रामलीला का मंचन 10 अक्टूबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक होगा।

13 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़कों पर रामबारात निकाली जाएगी। करीब डेढ़ से दो किलोमीटर लंबी इस बारात में हाथी घोड़ा, बैंड बाजों के साथ बहुमंजिला इमारतों से फूल वर्षा होगी। रामबारात निकालने के दौरान यातायात बाधित न हो इसके लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है।

श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक यादव ने सर्वोदय अस्पताल में प्रेसवार्ता के दौरान इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों के साथ आसपास के गांवों से भी ग्रामीण शिरकत करेंगे, जिसे देखते हुए प्राधिकरण ने 50 बीघे का भूखंड लीज पर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि रामलीला देखने के साथ लोग विभिन्न राज्यों के नामचीन व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। खान-पान संबंधी ढाई सो से अधिक स्टाल लगाई जाएंगी। रामलीला परिसर में लगने वाले बाजार में हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री भी लोगों के आकर्षण का केद्र होगी।

पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत रामलीला परिसर में प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट केद महासचिव देव मिश्रा ने बताया कि 20 अक्टूबर को दशहरा हैं। 85 फीट की रावण की प्रतिमा का दहन किया जाएगा। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखों का उपयोग किया जाएगा।

इसके साथ ही 23 अक्टूबर को बाबा श्याम का कीर्तन होगा। रामलीला मंचन के दौरान आठ हजार कन्याओं का पूजन किया जाएगा। वक्ताओं ने बताया कि श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट की कमेटी में तीन हजार से अधिक सदस्य हैं। ट्रस्ट के संरक्षकों में डाक्टर महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर शामिल है।

श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा की एक बैठक बीटा 2 भृगु आश्रम के पवित्र परिसर में कमेटी के संस्थापक गोस्वामी सुशील महाराज की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी ने किया, जिसमें रामलीला मैदान सेक्टर पाई वन ग्रेटर नोएडा में 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होने वाले मंचन को लेकर मंथन हुआ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts